{"_id":"502d1d23766b2270d6ac19786a969058","slug":"tte-misbehave-with-a-lady-administrative-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका एक्सप्रेस में प्रशासनिक अफसर से छेड़खानी में टीटीई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका एक्सप्रेस में प्रशासनिक अफसर से छेड़खानी में टीटीई गिरफ्तार
अलीगढ़
Updated Sun, 06 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। शनिवार को हावड़ा जा रही कालका एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार महिला प्रशासनिक अधिकारी ने टीटीई पर अभद्र भाषा और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले की जानकारी पर पुलिस और रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। महिला अफसर की शिकायत पर टीटीई को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दिल्ली से हावड़ा जा रही कालका एक्सप्रेस के एसी कोच में कोलकाता निवासी महिला प्रशासनिक अधिकारी सवार थी। महिला अफसर ने टीटीई से एसी कम करने को कहा था। महिला अफसर ने आरोप लगाया कि ट्रेन में मौजूद टीटीई ने उससे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ की।
अफसर ने इस बात की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उच्चाधिकारियों ने स्थानीय अफसरों को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस बीच ट्रेन अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ गई थी।
विज्ञापन
महिला अफसर हाथरस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गई और अलीगढ़ लौट आई। इसके बाद वह जिलाधिकारी आवास पहुंच गई। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ रेलवे अफसर डीएम आवास पहुंच गए। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी टीटीई राज पाल सिंह के खिलाफ जीआरपी में तहरीर दे दी। एसएसआई जीआरपी अब्दुल कादिर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
‘जिस कोच में महिला अफसर सवार थी, उस कोच में उसकी ड्यूटी नहीं थी। वह तो अपने साथी टीटीई से किराया पूछने के लिए आया था। महिला अफसर ने उससे सीट बदलने की बात कहीं थी। मेरे इनकार करने पर यह आरोप मढ़े गए हैं। मुझे अफसरों ने निलंबित कर दिया है, इसकी मुझे जानकारी है।’ -आरपी सिंह, आरोपी टीटी टूंडला
‘आरोपी टीटीई आरपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीटीएम को इस प्रकरण की रिपोर्ट भेजी गई, उसी आधार पर आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।’
- गोपेश नाथ खन्ना, एसपी जीआरपी