फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Truck hits youths at Bauner Aligarh

Aligarh Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो का पहिया बदल रहे युवकों को रौंदा, दो की मौत, एक घायल

Thu, 22 Jan 2026 11:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 11:01 AM IST
सार

साथ के दो युवक आग जलाकर ताप रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक टेंपो का पहिया ठीक कर रहे तीन युवकों को टक्कर मारकर भाग गया। दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

विज्ञापन
Truck hits youths at Bauner Aligarh
हादसे में क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा, मृतक अलीम और यामीन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर के सोफा नहर के समीप 22 जनवरी तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के सहारे टेंपो का टायर बदल रहे युवकों को रौंद दिया, हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया, जबकि उनके साथ के दो युवक पास में ही आग तापने चले जाने के कारण बच गए।

विज्ञापन


हरदुआगंज के बुढ़ासी गांव निवासी असद, अरमान, अलीम अहमद और उसका भाई मोनिस ठेके पर टिनशेड डालने का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि 21 जनवरी को पांचों युवक गांव के यामीन का टेंपो किराए पर लेकर टप्पल गए, जहां रात 2:00 बजे तक काम करने के बाद टेंपो से वापस बुढ़ासी लौट रहे थे। खैर क्षेत्र में सोफा नहर के निकट तड़के करीब 3:00 बजे अचानक टेंपो पंक्चर हो गया, इस पर टेंपो चालक यामीन, अलीम और असद पहिया बदलने में जुट गए, जबकि अरमान और मोनिस किनारे कर आग जलाकर तापने लगे। 
विज्ञापन


अरमान के अनुसार इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से जा रहा ट्रक टेंपो और तीनों युवकों को रौंदते हुए निकल गया। टक्कर से टेंपो काफी दूर तक चला गया, तीनों युवक भी घायल हो कर इधर-उधर पड़े थे। घबराए अरमान और मोनिस ने चीख पुकार मचाकर वाहनों को रोका और तीनों को लेकर मेडिकल कॉलेज आ गए, जहां यामीन (35) व अलीम (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि असद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाड़े पर टेंपो लेकर गया था यामीन

हादसे में मृत टेंपो चालक यामीन के परिजनों ने बताया कि वह बुढ़ासी से हरदुआगंज और क्वार्सी तक टेंपो चलाकर परिवार की आजीविका चला रहा था। बुधवार को गांव के युवकों ने टप्पल में काम खत्म करके वापस लौटकर आने का यामीन ने 15 सौ रुपये में आने-जाने का भाड़ा तय कर लिया था।

बुकिंग का हवाला देकर नहीं माना यामीन
गांव के अरमान, असद और मोनिस ने परिजनों को बताया कि रात दो बजे करीब काम खत्म हुआ तो सभी ने चलने की तैयारी कर ली, लेकिन जब मकान स्वामी ने आधी रात में निकलने से मना कर रुकने के लिए रजाई गद्दे देने को कहा तो चारों ने रुकने का मन बना लिया, लेकिन टेंपो चालक यामीन नहीं माना, बोला कि सुबह का उसके पास भाड़ा है, इसलिए वह नहीं रुक सकता, जिसके बाद पांचों चल दिए।

हादसे के बाद दूर तक जाकर गिरे युवक

मृतक अलीम अहमद के बड़े भाई मोनिस ने बताया कि सड़क के एक ही तरफ से आने-जाने वाले वाहन गुजर रहे थे, वह और अरमान आग जलाकर ताप रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक टेंपो को टक्कर मारकर भाग गया, उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो काफी दूर छोटा भाई अलीम और यामीन सड़क पर पड़े थे जबकि सदफ उठकर खड़ा हुआ तो उसके सिर से खून टपक रहा था, टेंपो काफी दूर तक चला गया था, यामीन का चेहरा कुचल गया था, छोटे भाई अलीम का पैर कुचल गया था, जिससे ख़ून बह रहा था।

प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि यामीन की आजीविका का टेंपो ही एकमात्र सहारा था, परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोग जब यामीन के घर पहुंचे तो दरवाजे पर किवाड़ तक न थी। पर्दे को हो दरवाजा बनाकर काम चल रहा था। एक बेटी और तीन बेटों हमजा, हुसैन व अली में सबसे बड़ा बेटा 10 वर्ष का है। वहीं दूसरा मृतक अलीम चार भाइयों में सबसे छोटा था। भाजपा युवा नेता सुधीर शर्मा व ग्राम प्रधान हुस्नबानो में प्रशासन से दोनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed