{"_id":"676db9ac21f3ce8bb009c257","slug":"truck-hits-tempo-and-hits-wall-driver-dies-aligarh-news-c-2-1-ald1025-565974-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: टेंपो को टक्कर मारता हुआ दीवार से टकराया ट्रक, चालक की मौत, छह सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: टेंपो को टक्कर मारता हुआ दीवार से टकराया ट्रक, चालक की मौत, छह सवारी घायल
Fri, 27 Dec 2024 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:46 AM IST
सार
गांव अंडला के लवकुश इंटर कॉलेज के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक टेंपो को टक्कर मारता हुआ कॉलेज की दीवार में जा घुसा। ट्रक की केबिन में चालक चाल फंस गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित गांव अंडला के पास 26 दिसंबर की शाम को हादसा हो गया। एक ट्रक ने सवारियों से लदे टेंपों में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चाल की मौत हो गई। टेंपों में सवार करीब छह सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
26 दिसंबर की शाम करीब चार बजे गांव अंडला के लवकुश इंटर कॉलेज के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक टेंपो को टक्कर मारता हुआ कॉलेज की दीवार में जा घुसा। ट्रक की केबिन में चालक चाल फंस गया। हादसे के बाद मौके भीड़ एकत्रित हो गई। लोग राहत कार्य में जुट गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पहुंच गई। केबिन में फंसे संदीप कुमार उर्फ भूरा (26) निवासी मजूपुर को निकाला। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ इलाज के लिए रेफर किया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। संदीप चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इघर, टेंपो में सवार चालक सहित छह सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी खैर भेजा गया। टेंपो में पराग सक्सेना निवासी अलीगढ़, भीम सिंह निवासी मदन गढ़ी गोड़ा गभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर किया है। अल्पना पत्नी सतवीर निवासी बृजा नगला, रजनी देवी पत्नी प्रमोद निवासी अहमदपुर जेवर, मोहित निवासी अहमदपुर जेवर, आसिफ निवासी सहजपुर व वृंदा भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन