{"_id":"6655188accfef6960b0306f4","slug":"truck-driver-beaten-by-people-in-car-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100651-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रक चालक को कार सवार लोगों ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रक चालक को कार सवार लोगों ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
Tue, 28 May 2024 05:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 28 May 2024 05:04 AM IST
सार
जितेंद्र ट्रक लेकर पिलखना की ओर जा रहे थे। करीब दो बजे सामने से आए कार सवार लोगों ने ट्रक रुकवाया। रुकते ही कार सवार लोगों ने उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नानऊ-पिलखना रोड पर एक ट्रक चालक को कार सवार कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। चालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जनपद कासगंज के थाना अमापुर के गांव फकोता निवासी जितेंद्र पुत्र अतर सिंह के अनुसार ट्रक लेकर पिलखना की ओर जा रहे थे। करीब दो बजे सामने से आए कार सवार लोगों ने ट्रक रुकवाया। रुकते ही कार सवार लोगों ने उन्हें डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
इससे वह घायल हो गए। इस दौरान उनकी जेब में रखे दस हजार रुपये भी कहीं गिर गए। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन