{"_id":"6605542d61cc18a23603b85c","slug":"troubled-by-family-feud-farmer-commits-suicide-by-hanging-himself-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पारिवारिक कलह से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पारिवारिक कलह से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
Thu, 28 Mar 2024 04:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:58 PM IST
सार
परिवार में हुई किसी बात को लेकर किसान क्षुब्ध हो गया। गांव की आबादी के बाहर उनके खेत हैं, जहां नीम के पेड़ पर रात्रि में फंदा कस वह उस पर झूल गए। अगली सुबह परिवार के लोग खेतों की ओर गए, तो किसान को पेड़ से लटका देखा।
विज्ञापन
मृतक किसान शिव सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोंडा के गांव नगला माधौ उर्फ कन्नू में पारिवारिक कलह से परेशान किसान ने 27 मार्च रात्रि पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी 52 वर्षीय शिव सिंह पुत्र कमल सिंह तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। वह गांव में खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। 27 मार्च को परिवार में हुई किसी बात को लेकर क्षुब्ध हो गए। गांव की आबादी के बाहर उनके खेत हैं, जहां नीम के पेड़ पर रात्रि में फंदा कस वह उस पर झूल गए।
विज्ञापन
28 मार्च सुबह परिवार के लोग खेतों की ओर गए, तो शिव सिंह को पेड़ से लटका देखा। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। सूचना गांव में पहुंचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन शिव सिंह के शव को पेड़ से उतार कर परिवार वाले निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक पर दो पुत्र हैं।
विज्ञापन