फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tricolor will be hoisted at every house in the district

जिले में हर घर पर लहराएगा तिरंगा, सहायता समूह करेंगे तैयार

Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted at every house in the district
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सरकार अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। 11 से 17 अगस्त तक देशवासियों में राष्ट्रवाद का अलख जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब सात लाख तिरंगे झंडे तैयार होंगे, जिन्हें तैयार का जिम्मा स्वयं सहायता समूहों को मिला है। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिले में 180 स्वयं सहायता समूहों को चिह्नित किया गया है, जिसमें 122 समूह देहात क्षेत्र के और 58 समूह शहर के हैं। राशन की दुकानों के माध्यम से झंडों की बिक्री होगी। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए जिले में डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि करीब सात लाख झंडे हर घर कार्यक्रम के तहत तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले के हर कोने तक तिरंगा झंडा पहुंचाने के लिए 15 जुलाई से वितरण का अभियान चलाया जाएगा। अभियान में घरों, दुकानों, दफ्तरों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी परिसरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed