{"_id":"5c46e330bdec22738a473a00","slug":"tricolor-rally-in-amu-slogans-of-bharat-mata-ki-jai-and-vande-mataram-echoed-in-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में तिरंगा रैली, भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा कैम्पस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में तिरंगा रैली, भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा कैम्पस
Tue, 22 Jan 2019 03:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) कैम्पस में ठाकुर अजय सिंह ने अपने साथियों के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली में कैम्पस के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इंजीनियरिंग फैकल्टी से लेकर बाबे सय्यद तक वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे गूंजे उठे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि आज हम सब यहां किसी राजनीतिक प्रोग्राम के लिए नहीं उस सोच के लिए साथ खड़े हुए हैं जो 135 करोड़ भारतीयों को आपस में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि हम सब यहां इकट्ठे हुए हैं इस तिरंगे को सलाम करने के लिए। इसकी शान के लिए हमारा दिल धड़कता है। हम सब इकट्ठे हैं उस देशभक्ति की भावना के लिए जो हम सबको आपस में जोड़ती है।
विज्ञापन
कैम्पस में मार्च निकालने को अनुमति न मिलने पर अजय ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सबका समर्थन मिलना चाहिए। हमको याद रखना होगा कि जहां हम अपने घर/गांवों में सुरक्षित हैं वहीं हमारे ही भाई सीमा पर 0 डिग्री टेम्प्रेचर में अपनी हड्डियां गला रहे हैं। उनको हौसला देने के लिए ये तिरंगा शान से लहराता दिखना चाहिए। उनकी कुर्बानियों के सम्मान में ये तिरंगे लहराते रहने चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद सभी छात्रों ने आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाले सभी क्रान्तिकारियों को नमन किया और संविधान सभा की महत्ता पर चर्चा भी की।
अजय सिंह ने आने वाले गणतंत्र दिवस पर सभी छात्रों से भारत के वीर एप से शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की अपील भी की।