{"_id":"630290ea24ec64761a1b6269","slug":"tributes-paid-to-kalyan-singh-on-his-death-anniversary-aligarh-news-ali2986148120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर कल्याण सिंह को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर कल्याण सिंह को किया नमन
विज्ञापन
कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर हवन करते पूर्णानंद पुरी महाराज, बंटी उपाध्याय व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्य कार्यक्रम मैरिस रोड स्थित आवास पर हुआ। इसके अलावा, भाजपा के जिला कार्यालय व तरुण वैली आदि जगहों पर कार्यक्रम हुए।
मैरिस रोड स्थित राज पैलेस पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समर्थकों ने हवन किया और दीनदयाल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर आचार्य ब्रजेश शास्त्री, हनी केला, बंटी उपाध्याय, दीपक शर्मा अन्नू आजाद, सुमित शिब्बो आदि मौजूद रहे। इधर, जिला कार्यालय पर सुबह हवन यज्ञ आयोजित किया गया। कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, जिसमें जिलाध्यक्ष एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, विधायक अनिल पाराशर, रविंद्रपाल सिंह, सुनील पांडेय, अकराबाद प्रमुख राहुल सिंह, ठा.राकेश सिंह, अनीता जैन, रामसखी कठेरिया, सत्यपाल सिंह, कल्याण सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर, भाजपा महानगर व लोधी समाज द्वारा तरुण वैली में हवन यज्ञ व संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें संयोजक रीता राजपूत, विधायक मुक्ता संजीव राजा, अनिल पाराशर, मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, चौधरी नत्थी सिंह आदि मौजूद रहे, जहां भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसके अलावा, भाजपा नेत्री शशि सिंह के आवास पर कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, यहां सतेंद्रपाल सिंह, प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे। इसी तरह एमएलसी मानवेंद्र सिंह के आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहां भी तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपाई
कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पूरा परिवार मौजूद रहा। इस दौरान अलीगढ़ से भी तमाम भाजपाई कार्यक्रम में शामिल होने गए।