फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tribute paid to Chaudhary Charan Singh

राजनीतिक दलों व सामाजिक संस्थाओं ने मनाई चरण सिंह की पुण्यतिथि

Mon, 30 May 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Chaudhary Charan Singh
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाते जाट वंशावली के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। राजनीतिक दलों व सामाजिक संस्थाओं ने पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जाट वंशावली ने वरुणालय गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह (ब्लाक प्रमुख, गोंडा) ने चौधरी सोमपाल सिंह सुपुत्र गजेंद्र सिंह निवासी नगला गिरधारी ताला नगरी को दिल्ली शिक्षा निदेशालय में प्रवक्ता पद पर चयनित होने पर पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. पंकज चौधरी, औटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, चौधरी धर्मवीर सिंह, बार एसो. अध्यक्ष चौधरी हरीश बालियान, जिला पंचायत सदस्य सोमेश चौधरी, चौधरी सुनील रोरिया, रंजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वरुणालय गेस्ट हाउस में चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, प्रवक्ता मोहम्मद मोहसिन मेवाती, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। सपा पदाधिकारियों ने चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पंकज यादव, शहजाद अल्वी आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। यहां ठा. गवेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, राजेश सैनी, सुनील यादव, हरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। जाट महासभा ने चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। यहां अध्यक्ष चौ. कल्यान सिंह, बिजेंद्र सिंह, डिगंबर सिंह, आरपी सिंह, सुभाष डागुर, जय प्रकाश, हरीश बालियान, अजेंद्र सिरोही, वेदपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

सपा नेताओं ने चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed