फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Treatment in Deendayal Hospital for one rupee, parking fee of Rs 10

यह तो है खुल्लम-खुल्ला लूट: दीनदयाल अस्पताल में एक रुपये में इलाज, 10 रुपये पार्किंग शुल्क

Sun, 14 Jul 2024 01:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

दीनदयाल अस्पताल में भी इन दिनों दोपहिया वाहन लेकर पहुंचने वाले लोगों से पैसा वसूला जा रहा है। बाकायदा टोकन नंबर दिया जा रहा है। यहां दूर दराज से आने वाले लोगों को लगता है कि पार्किंग का ठेका हुआ होगा इसलिए पैसा वसूला जा रहा है। जबकि अस्पताल प्रशासन ने इससे इंकार किया।

विज्ञापन
Treatment in Deendayal Hospital for one rupee, parking fee of Rs 10
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में बनी अवैध पार्किंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में एक रुपये के पर्चे पर कई प्रकार की जांचें करा सकते हैं। डॉक्टर को दिखाने के बाद दवाएं ले सकते हैं। लेकिन यदि आपने यहां अपनी बाइक या स्कूटी खड़ी कर दी तो 10 रुपये पार्किंग शुल्क देना होगा। जबकि जिला अस्पताल में सशुल्क पार्किंग हो ही नहीं सकती। लेकिन यहां खुलेआम लोगों से पैसे वसूले जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी कहते हैं कि इसका कोई ठेका शासन या जिला प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया है। कौन वसूली कर रहा है इसकी जांच कराएंगे।

विज्ञापन


अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई के लिए खुद मुख्यमंत्री आदेश दे चुके हैं। प्रदेश भर में अभियान चलाया गया था। लेकिन कुछ दिन की खामोशी के बाद जगह-जगह अवैध पार्किंग शुरू कर दी गई है। दीनदयाल अस्पताल में भी इन दिनों दोपहिया वाहन लेकर पहुंचने वाले लोगों से पैसा वसूला जा रहा है। बाकायदा टोकन नंबर दिया जा रहा है। यहां दूर दराज से आने वाले लोगों को लगता है कि पार्किंग का ठेका हुआ होगा इसलिए पैसा वसूला जा रहा है। जबकि अस्पताल प्रशासन के अधिकारी किसी भी पार्किंग से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यहां बता दें कि 19 मई 2023 को सीएमओ ने जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों को लिखित आदेश जारी किया था, जिसमें साफतौर पर कहा गया था कि यदि सरकारी अस्पतालों में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली होती है तो इसके जिम्मेदार अस्पताल प्रभारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते में तीन दिन डॉक्टर से जांच कराने आते हैं। हर बार पार्किंग का पैसा देना पड़ता है। नहीं देने पर बाहर गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है, जिसमें चालान हो जाता है। -दिनेश सिंह, ज़लाली।

पार्किंग माफिया अस्पताल में भी नहीं चूक रहे हैं। पार्किंग में कई बार मनमानी वसूली की जाती है। कोई अपने मरीज का इलाज कराने आता है तो पार्किंग को लेकर परेशान होता है। - शुभम कुमार, मेलरोज बाईपास
यहां तो जब भी जाते हैं कि बाइक का पैसा लिया जाता है। अगर नहीं देते तो वहां खड़े लोग साफ कह देते हैं कि अपनी बाइक अस्पताल से बाहर खड़ी कीजिए।- राकेश कुमार निधि वन कालोनी
पूर्व में जारी शासनादेश में यह स्पष्ट है कि किसी भी सरकारी अस्पताल में सशुल्क पार्किंग नहीं होगी। यदि कहीं हो रही है तो इसकी जांच कराकर तुरंत वसूली बंद कराई जाएगी। अस्पताल प्रभारी से भी वार्ता की जाएगी। -डा. नीरज त्यागी, सीएमओ।

सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क पार्किंग व्यवस्था है। सशुल्क पार्किंग मेरी जानकारी में नहीं है। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एमके माथुर, सीएमएस दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed