{"_id":"69f7846b0c82ee72560ee434","slug":"transfer-of-station-in-charges-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एसएसपी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, निरीक्षक भी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एसएसपी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, निरीक्षक भी बदले
Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
सार
इगलास में तैनात प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में थाना महुआखेड़ा भेजा गया है। महुआखेड़ा थाने की निरीक्षक सरिता सिंह को हटाकर साइबर क्राइम थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने 3 मई को कई थाना प्रभारियों व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस लाइन से इगलास कोतवाली की कमान अब निरीक्षक दिनेश कुमार सिसोदिया को सौंपी गई है। इगलास में तैनात प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में थाना महुआखेड़ा भेजा गया है। महुआखेड़ा थाने की निरीक्षक सरिता सिंह को हटाकर साइबर क्राइम थाने भेजा गया है। साइबर क्राइम थाने में तैनात निरीक्षक महेश कुमार त्यागी को इसी थाने में नई भूमिका दी गई है। नारकोटिक्स सेल के प्रभारी संजीव कुमार को थाना खैर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
थाना छर्रा के प्रभारी उदयभान सिंह को अब नारकोटिक्स सेल की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से सुरेंद्र कुमार पांडेय थाना मडराक व मडराक के प्रभारी संजीव कुमार को पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। क्वार्सी पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को अतरौली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतरौली के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक अंकित सिंह को अब छर्रा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।