{"_id":"6a09f577c83d14bd800d08a9","slug":"transfer-of-policemen-in-aligarh-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो थाना प्रभारियों में फेरबदल, 47 पुलिस कर्मियों को मिली नई तैनाती, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो थाना प्रभारियों में फेरबदल, 47 पुलिस कर्मियों को मिली नई तैनाती, यहां देखें लिस्ट
Sun, 17 May 2026 10:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 17 May 2026 10:36 PM IST
सार
लंबे समय से एक थाने में तैनात दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुख्य आरक्षी, महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी समेत कुल 47 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें नई तैनाती मिली है।
विज्ञापन
तबादला लिस्ट
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने शनिवार देर रात जिले के दो थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है। जबकि लंबे समय से थानों में तैनात 47 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गंगीरी में तैनात थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी का जनपद हाथरस स्थानांतरण हो जाने पर उनके स्थान पर गोरई थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव को गंगीरी का नया प्रभारी बनाया गया है। रोरावर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार जयंत को गोरई थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा लंबे समय से एक थाने में तैनात दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुख्य आरक्षी, महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी समेत कुल 47 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए उन्हें नई तैनाती मिली है।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें लिस्ट