फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic will be diverted in the city on Dussehra

अलीगढ़ः दशहरा पर शहर में डायवर्ट रहेगा यातायात

Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted in the city on Dussehra
दशहरा पर रावण दहन का आयोजन शुक्रवार को होगा। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में मुख्य आयोजन नुमाइश मैदान के बजाय रामलीला मैदान परिसर में होगा। बेशक इस बार जुलूस प्रस्तावित नहीं है। फिर भी शहर में यातायात डायवर्ट किया गया है। बुधवार को फायर सर्विस की टीम के साथ सीओ व एसीएम ने तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दशहरा /विजयदशमी मनाई जाएगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विजयदशमी का जुलूस कोरोना महामारी के कारण नहीं निकला जाएगा। सांकेतिक रूप से रामलीला मैदान पर रावण दहन प्रस्तावित है। इस अवसर पर यातायात व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से कराए जाने के लिए शहर में आउटर/इनर डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन दोपहर तीन बजे से आयोजन समाप्त होने तक रहेगा। इससे पहले सीओ द्वितीय मोहसिन खान, सीएफओ विवेक शर्मा ने एसीएम संग वहां व्यवस्थाएं भी देखीं।
विज्ञापन

आउटर डायवर्जन
-दिल्ली-बुलंदशहर, आगरा-मथुरा, अतरौली-रामघाट, एटा-कानपुर व खैर-टप्प्ल की ओर से आने वाले रोडवेज सहित सभी प्रकार के वाहन शहर में प्रवेश नही करेंगे। यह वाहन बाईपास से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इनर डायवर्जन
-रावण दहन के समय रसलगंज चौराहे से रामलीला मैदान की तरफ समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन रसलगंज चौराहे से डायवर्ट होकर अपने- अपने गंतव्य को जाएंगे।
- गांधीपार्क बस अड्डे से अचलताल की तरफ समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को आगरा रोड मानिक चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
- कार्यक्रम के समय छर्रा पुल से अचलताल की तरफ समस्त प्रकार ऑटो/टेंपो/ ई-रिक्शा/छोटा चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कार्यक्रम के समय दुबे पड़ाव अचलताल की तरफ समस्त प्रकार ऑटो/टेंपो/ई-रिक्शा/ छोटा चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कार्यक्रम के समय मदारगेट अचलताल की तरफ समस्त प्रकार ऑटो/टेंपो/ई-रिक्शा। छोटा चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed