फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   traffic system in aligarh city

Aligarh News: भारी वाहनों को रोका, फिर भी यातायात व्यवस्था धड़ाम, दिनभर लगा रहा जाम

Mon, 04 Nov 2024 02:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 02:24 PM IST
सार

सारसौल चौराहे से लेकर मसूदाबाद चौराहा, रसलगंज, मालगोदाम, गांधीपार्क बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, आगरा रोड, हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहे, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा पर दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे।

विज्ञापन
traffic system in aligarh city
सारसौल चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन व राहगीर - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई दूज और दूसरे दिन 4 नवंबर को शहर की सड़कों पर चारों तरफ बस भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। इससे यातायात व्यवस्था पूरे दिन धड़ाम रही। जाम के चलते यात्रियों को कई किमी पैदल यात्रा भी करनी पड़ी।

विज्ञापन


सारसौल चौराहे से लेकर मसूदाबाद चौराहा, रसलगंज, मालगोदाम, गांधीपार्क बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, आगरा रोड, हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहे, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा पर दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। जाम से वाहन रेंगते नजर आए। इससे ट्रैफिक पुलिस की त्योहार को लेकर की गईं व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रेलवे रोड, महावीरगंज, बड़ा बाजार, ऊपरकोट, बारहद्वारी समेत शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


भारी वाहनों को रोका
भाई दूज पर शहर में जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने बौनेर चौराहा से शहर में आने वाले भारी वाहनों व रोडवेज बसों को नियंत्रित कर उन्हें बाईपास से निकाला। सीओ यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। त्योहार बाद शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed