फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic rules being violated in front of police stations in Aligarh

ये अलीगढ़ है साहब: थानों के सामने कुचले जा रहे नियम, पुलिस वाले खड़े रहते हैं और ट्रैफिक रूल टूटते रहते हैं

Fri, 13 Dec 2024 11:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 11:34 AM IST
सार

12 दिसंबर को जब अमर उजाला की टीम हाथरस हादसे के बाद अलीगढ़ महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था को देखने निकली तो कदम-कदम पर नियम टूटते देखे गए। मूक दर्शन बनी थी यातायात पुलिस।

विज्ञापन
Traffic rules being violated in front of police stations in Aligarh
एटा चुंगी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी के सामने से निकलता डग्गेमार वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में पुलिस चौकी और थानों के आसपास ही यातायात के नियम टूट रहे हैं। 12 दिसंबर की दोपहर को गांधी पार्क थाने के सामने से एक मैजिक वाहन गुजरता है जिसके पीछे लोग लटके हुए थे। लेकिन इसे न किसी ने रोका और न ही टोका। एक ऑटो यहां से गुजरा जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां थीं। वह भी यातायात के नियमों को रौंदते हुए निकल गया। जिक्र केवल इन्हीं वाहनों का नहीं बल्कि 12 दिसंबर को जब अमर उजाला की टीम हाथरस हादसे के बाद अलीगढ़ महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था को देखने निकली तो कदम-कदम पर नियम टूटते देखे गए। मूक दर्शन बनी थी यातायात पुलिस।

विज्ञापन


एटा चुंगी चौराहा
यहां कई मालवाहक सवारियों ढो रहे थे। ऑटो के पीछे लोग लटके हुए थे। यह सब तब हो रहा था जब चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही मुस्तैद था। अब ऐसा भी नहीं कि उसे कुछ नजर न आ रहा हो। लेकिन खामोश बना रहा। कई दूसरे वाहन यहां से यातायात के नियमों को कुचलते हुए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

रामघाट रोड
क्वार्सी चौराहा
दोपहर के वक्त यहां भी टाटा मैजिक, ऑटो और लोडर वाहन सवारियां लेकर निकल रहे थे। मैजिक पर भीतर तो क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं हीं पीछे भी लोग लटके हुए थे। लेकिन चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। अगर टोक ही देते तो यह शायद आगे को इस तरह सवारियां न भरते।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा चुंगी चौराहे पर ओवरलोड वाहन काे रोकते ट्रैफिक पुलिस कर्मी
सारसौल चौराहा
भीड़भाड़ वाले इस चौराहे पर भी ट्रैफिक पुलिस के लोग तैनात थे। लेकिन डग्गामार वाहन यहां भी सवारियां भर रहे थे। ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारियां भरी हुईं थीं। स्थिति यह थी कि चालक ने अपनी सीट भी सवारी को दे दे थी और वह किसी तरह से बैठकर ऑटो चला रहा था। स्थिति यह थी कि अगर ऑटो बेकाबू हो जाता तो कंट्रोल करना भी मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed