फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic line to be built in Panaithi

पनैठी में बनेगी ट्रैफिक लाइन, साइबर थाने को जमीन की तलाश

Fri, 17 Jul 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic line to be built in Panaithi
धनीपुर हवाईपट्टी को विकसित होने के मद्देनजर जिला पुलिस को ट्रैफिक लाइन के लिए पनैठी में जमीन मिल गई है। प्रशासन की सहमति के बाद वहां ट्रैफिक लाइन बनना तय हो गया है। वहीं शहर के अंदर ही प्रशासन से साइबर थाने के लिए भी जमीन मांगी गई है। हालांकि प्रशासन ने बोरना पर साइबर थाने के लिए जमीन का प्रस्ताव दिया था, मगर शहर से अधिक दूरी होने के कारण प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिया गया है। अब राजस्व अधिकारी नए सिरे से जमीन तलाशने में जुट गए हैं। इसके अलावा पुलिस लैंड बैंक के लिए भी जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

शासन से जिले में पुलिस के लिए साइबर थाने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। पुलिस ने अस्थायी तौर पर पुलिस लाइन में ही साइबर थाना बना भी लिया है। इसका उद्घाटन एक दो दिन में होना है, लेकिन स्थायी थाना शहर में बनना प्रस्तावित है। इसके लिए प्रशासन से जमीन मांगी गई थी। प्रशासन ने बोरना गांव में चार बीघा जमीन दिखाई थी। मगर जमीन शहर से बाहर होने के कारण इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट से शहरी क्षेत्र में जमीन तलाशने को कहा गया है। वहीं सीज व लावारिस वाहनों को खड़ा करने के लिए ट्रैफिक लाइन के निर्माण के लिए भी जमीन मांगी गई थी। प्रशासन ने इसके लिए आरएएफ रोड के पास एक जमीन का प्रस्ताव दिया था। मगर जमीन कम होने के कारण इस पर सहमति नहीं बन सकी। अब लंबी कवायद के बाद पनैठी के पास ढाई एकड़ जमीन मिली है। एसडीएम ने इसके संबंध में पुलिस को जमीन हस्तांरण का प्रस्ताव बनाकर दे दिया है। अब इस जमीन को पुलिस को हस्तांतरित करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही यहां ट्रैफिक लाइन तैयार होगी। यहां जमीन पसंद करने का मकसद धनीपुर हवाई पट्टी का विकसित होना भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लैंड बैंक के लिए जमीन की तलाश
अलीगढ़। पुलिस गेस्ट हाउस, आवासीय क्ववार्टर अथवा कार्यालय आदि निर्माण के लिए 25 एकड़ जमीन पुलिस लैंड बैंक को मांगी गई है। पूर्व में इसके लिए सुरक्षा विहार में जमीन थी। मगर वहां कालोनी विकसित होने और आवास बन जाने के कारण जमीन खत्म हो गई। अब इसके लिए भी शहर के इर्द गिर्द जमीन मांगी गई है। इसके लिए भी डीएम ने एसडीएम कोल व सिटी मजिस्ट्रेट को शहर में जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं।
-पनैठी में ट्रैफिक लाइन के लिए जमीन मिल गई है। इसे पुलिस को हस्तांतरित करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही ट्रैफिक लाइन शुरू कराई जाएगी। पुलिस लैंड बैंक एवं साइबर थाने के लिए प्रशासन से शहर के इर्द गिर्द जमीन मांगी गई है।

- मुनिराज जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
- पुलिस को ट्रैफिक लाइन के लिए पनैठी के पास ढाई एकड़ जमीन दे दी गई है। इस जमीन के हस्तांतरण के लिए एसडीएम कोल को कार्रवाई के आदेश कर दिए गए हैं। पुलिस लैंड बैंक एवं साइबर थाने के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी एसडीएम कोल व सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई है।
-चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed