फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traders will not be harassed

व्यापारियों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न

Mon, 28 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Traders will not be harassed
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश मास्टर ने कहा कि वह सभी व्यापारियों को साथ लेकर आगे चलेंगे। किसी व्यापारी का शोषण एवं उत्पीड़न नहीं होने देंगे। रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मास्टर एवं महामंत्री हाजी सुलेमान ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। मुकेश गुप्ता स्टील, विनोद गुप्ता आरवी, रामजीलाल गजक वाले, अनिल जलाली, राजीव जलाली, प्रदीप वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, ज्ञानस्वरूप बाबा, राजकुमार गुप्ता दालवाले, हाजी असलम, सुधीर पाराशर, सरदार वीरेंद्र सिंह राजू, सुरेश पेठा, अशोक पीतल, भानु प्रकाश गुप्ता, हाजी फारूख, मो. आरिफ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। हाजी शकील, अफजाल सैफी, मसूद खान, रामकिशन घी, सुनील कुमार तेल, सुरेश चंद्र चीनी, शिवकुमार सिंघल, नन्नूमल, हाजी कलीम, मोनू अग्रवाल, प्रदीप ख्यालीराम, धर्मेंद्र अग्रवाल, काका भारती, विजय गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल एवं विष्णु ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

दीपक वार्ष्णेय को महानगर युवा व्यापार मंडल का अध्यक्ष, विवेक गुप्ता को महामंत्री, आशीष सुपारी को संयुक्त महामंत्री, विनोद पंडित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विष्णु वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सरिता माहेश्वरी के नेतृत्व में महिला व्यापार मंडल का गठन किया गया है। रेनू काकी महामंत्री, प्रष्णा गुप्ता एवं सुनयना संयुक्त महामंत्री एवं पूनम बंसल कोषाध्यक्ष होंगी। सांसद सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, पूर्व विधायक हाजी जफर आलम, हरिशंकर वार्ष्णेय प्रभाकर, राजकुमार अग्रवाल स्पाइडर, उमंग मोगा हरीसन, प्रदीप सिंघल आरसीएस, हाजी जहीर, विपिन विहारी, राजीव अग्रवाल रेमंड एवं इंद्रकुमार तेलवाले व्यापार मंडल के संरक्षक बनाए गए हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ ही चेयरमैन सरदार ढाल सिंह, विशाल भगत, सर्वेश वार्ष्णेय, अनूप गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed