फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traders' voices echoed in GST dialogue

Aligarh News: जीएसटी संवाद में गूंजी व्यापारियों की आवाज

Fri, 05 Jun 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Traders' voices echoed in GST dialogue
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी। - फोटो : samvad
राज्य कर विभाग ने बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जीएसटी के नए नियमों, संशोधनों और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लगाए गए शिविरों में व्यापारियों, निर्यातकों और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जबकि अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



जयगंज में आयोजित संवाद में राज्यकर विभाग खंड-7 की उपायुक्त किरण राजवंशी ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से मिलने वाली दुर्घटना बीमा योजना, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट और कर भुगतान संबंधी जानकारी दी। समर्पण कांप्लेक्स स्थित उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल कार्यालय में उपायुक्त योगेंद्र सिंह और सहायक आयुक्त अरुणेश कुमार सिंह ने व्यापारियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। वहीं, इंडो नेपाल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक में निर्यातकों को ई-वे बिल और अन्य नए प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



संवाद के दौरान व्यापारियों ने ई-वे बिल क्लोजिंग की अनिवार्यता समाप्त करने, जॉब वर्क पर जाने वाले माल को ई-वे बिल से मुक्त करने तथा पंजीकरण निरस्तीकरण और वापसी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। एसोसिएशन अध्यक्ष मधु गुप्ता और व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा। योगेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होगा, जबकि अरुणेश कुमार सिंह ने जॉब वर्क से जुड़े मामलों पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मोहित राठी, अतुल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, अशोक यादव, हनुमंत गांधी, प्रवीन कुमार, संजीव गुप्ता, भारत वार्ष्णेय, नमन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed