फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor Rally

किसानों की आड़ में चलाया जा रहा फर्जी आंदोलन : प्रशांत

Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Tractor Rally
ट्रैक्टर रैली निकालते विधायक राज कुमार सहयोगी, अनीता जैन व अन्य । - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि किसानों की आड़ में फर्जी आंदोलन चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के सम्मान में तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मंगलवार को नुमाइश मैदान से आयोजित ट्रैक्टर रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की रैली नुमाइश मैदान से प्रारंभ होकर गांधीपार्क बस स्टैंड, मीनाक्षी पुल, सेंटर प्वाइंट, घंटाघर, तस्वीर महल होते हुए नुमाइश मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत ने कहा कि कई महीनों से किसानों को बरगला कर फर्जी आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी ताकतों द्वारा आंदोलन को फंडिंग की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और अन्य विपक्षी पार्टियों के पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा सबका साथ सबका विकास लेकर चलने वाली पार्टी है। आने वाले चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, महामंत्री कुलदीप चौधरी, उमेश चौहान, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, उपेंद्र सिंह नीटू, महानगर अध्यक्ष ठा.राकेश सिंह, महामसचिव विजय विक्रम सिंह चीकू आदि मौजूद थे। रैली का नेतृत्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद सारस्वत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed