फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor kills four youth in Jalali

जलाली में ट्रैक्टर ने चार युवकों को कुचला, दो की मौत

Sun, 09 Jul 2017 10:09 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 09 Jul 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
 Tractor kills four youth in Jalali
जलाली में ट्रैक्टर ने चार युवकों को कुचला, दोकी मौत - फोटो : ब्‍यूूराे
पनैठी साधू आश्रम रोड पर शनिवार शाम करीब सात बजे बेकाबू ट्रैक्टर ने चार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक पनैठी साधू आश्रम रोड बंद रहा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसओ ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जलाली चौकी भिजवा दिया, जबकि चालक फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन



छतारी क्षेत्र के कनैनी गांव निबासी गौरव पुत्र मुकेश कुमार पिछले काफी समय से हरदुआगंज थाना क्षेत्र के ईकरी गांव निवासी अपने नाना चोखपाल सिंह के पास रह रहा था। शनिवार शाम करीब सात बजे गौरव (20) अपने रिश्तेदार वीरेन्द्र के साथ बाइक लेकर पनैठी से गांव की ओर आ रहा था। जैसे ही ये अलहदादपुर मोड के पास पहुंचे तभी वहां गांव के जंगाली (30) पुत्र यादराम तथा वेदप्रकाश पुत्र रामसिंह से मुलाकात हो गई। चारों आपस में बात कर ही रहे थे कि तभी अलहदादपुर गांव का एक ट्रैक्टर तेज गति से आया और चारों को कुचलते हुए गांव की ओर निकल गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ गये तथा परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायलों को ग्रामीणों ने आनन फानन में निजी वाहन से मेडिकल क़ॉलेज भेज दिया, जहां जंगाली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वेद प्रकाश की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से गुस्साये परिजनाें ने गौरव का शव रखकर रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ट्रैक्टर व चालक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मौके पर पहुंचे एसओ विनोद कुमार ने दरोगा व सिपाही भेजकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।  घटना के करीब चार घंटे बाद बमुश्किल परिजनों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया गया। हादसे में वीरेन्द्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed