{"_id":"62966b6edff2920fa426b662","slug":"told-mother-will-commit-suicide-city-office-news-ali2928535179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को पहले ही दिन बोला था, करेगा आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को पहले ही दिन बोला था, करेगा आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी मित्र ललित की पत्नी व बेटे की हत्या के बाद घर से फरार हुआ अतुल अपनी मां को यह बताकर गया था कि वह आत्महत्या करेगा। फरारी के दौरान वह लगातार अपनी मां के संपर्क में था। इस दौरान उसे उसकी मां हर बार बस समझाती रही। इस दौरान वह अलीगढ़ में पुलिस द्वारा चल रही गतिविधियों की जानकारी ले रहा था। वहीं, पुलिस भी मां के नंबर पर नजर बनाए थी।
इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी अतुल वर्मा को इस बात का कतई अंदेशा न था कि पुलिस उस तक पहुंच जाएगी। मगर सीसीटीवी ने उसकी इस मंशा पर पानी फेर दिया। उसने किसी पेशेवर अपराधी की तरह पूरा जाल बुना था। मगर सब धरा रह गया। जैसे ही उसका फुटेज जारी हुआ, उसके हाथ पैर फूल गए। वह घर से गायब हुआ। मगर इसके बाद भी उसका साथी पकड़ा गया। इसके बाद वह और टूट गया। चूंकि पहले से वह कर्ज के चलते सामाजिक रूप से टूट गया था। अब पकड़े जाने के भय ने उसे आत्महत्या को मजबूर कर दिया।
इस दौरान मेडिकल में मौजूद उसकी मां चंचल ने बताया कि वह हर बार उसे समझा रही थी कि तू वापस आ जा। सरेंडर कर अपना जुर्म स्वीकार ले। ज्यादा से ज्यादा जेल जाने की सजा मिलेगी। मगर वह नहीं माना। उसे सरेंडर पर भी बहुत डर था। इसलिए उसने आत्महत्या की कोशिश का यह कदम उठाया। इधर, देर रात पुलिस निगरानी मेडिकल कॉलेज में लगा दी गई है। अब डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उसे हिरासत में लेने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।