फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Toilets being cleaned by a young man who went to Kuwait to do a job

नौकरी करने कुवैत गए युवक से साफ करवाया जा रहा टॉयलेट

Tue, 07 Jul 2020 08:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Toilets being cleaned by a young man who went to Kuwait to do a job
कुवैत में फंसा युवक कलीम। - फोटो : CITY OFFICE
कुवैत में भारतीयों के रोजगार पर चल रही कैंची का असर दिखाई देने लगा है। शहर के अमीर निशा निवासी वहीद हुसैन के साथ रहने वाले उनके रिश्तेदार कलीम (मूल निवासी रायबरेली) नौकरी के सिलसिले में कुवैत गए थे, लेकिन वे वहां पर फंस गए। एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष वहीद हुसैन के मुताबिक कलीम ने ऑडियो मैसेज भेजकर उनसे मदद मांगी है। कलीम का कहना है कि उनका मालिक उनसे टॉयलेट साफ करवाता है। विरोध करने पर मारपीट करता है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कुवैत नेशनल असेंबली की कानून और विधायी समिति ने अप्रवासी कोटा बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी है। इसके चलते वहां काम कर रहे लाखों विदेशियों की नौकरी पर संकट आ गया है। कुवैत की कुल आबादी 43 लाख है, जिसमें 11 लाख भारतीय हैं। इस बिल के हिसाब से भविष्य में सिर्फ 15 प्रतिशत भारतीय ही कुवैत में नौकरी कर पाएंगे। एएमयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सैयद वहीद हुसैन ने बताया कि फरवरी 2020 में कुवैत में ड्राइवर की नौकरी के लिए गए कलीम पुत्र जियाउल ने भेजे ऑडियो में कहा है कि उनको जल्द कुवैत से हिंदुस्तान लाया जाए। उनका कफील यानी मालिक (कुवैत पुलिस में कार्यरत) द्वारा टॉयलेट सफाई व अन्य कार्य करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। काम न करने पर बुरी तरह मारपीट की जाती है। इसके बाद हेल्पडेस्क संस्था से संपर्क किया, जो विदेश में फंसे लोगों की मदद के लिए काम करती है।
विज्ञापन

हेल्पडेस्क के संस्थापक सचिव रूपेश पाठक ने बताया कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास के मुख्य सूचना अधिकारी जलाधि मुखर्जी एवं अपीलीय प्राधिकरण अधिकारी राज गोपाल सिंह से संपर्क साधा है, जिसमें कलीम को वंदे भारत मिशन के तहत हिंदुस्तान वापस भेजने की गुजारिश की है। उनके मुताबिक, भारतीय दूतावास की ओर से इस मामले का संज्ञान ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed