फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today the governor will atrauli Ramnaik

आज अतरौली आएंगे राज्यपाल रामनाईक

Tue, 24 May 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Today the governor will atrauli Ramnaik
राम नाईक ने भारत माता की जय न बोलने वालों पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक मंगलवार को अतरौली आ रहे हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम का लेखा-जोखा जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है। राज्यपाल करीब डेढ़ घंटे तक अतरौली में रुकेंगे। इसके मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उनके लिए हेलीपैड आदि बनकर तैयार हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सोमवार शाम से भारी मात्रा में फोर्स तैनात कर दिया गया है। लखनऊ राजभवन के भी कई अधिकारी और कर्मचारी यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह है। इस कार्यक्रम में ही बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के गर्वनर रामनाईक भाग लेंगे। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गर्वनर के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन कई दिनाें से तैयारियों में जुटा है। सोमवार को डीएम और एसएसपी लव कुमार ने अधीनस्थों के साथ बैठक ली।  किसे कहां तैनात किया जाना है, इसपर चर्चा की गई। पांचों तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदार अतरौली को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। एडीएम प्रशासन संजय चौहान ने बताया कि राज्यपाल का हेलीकॉप्टर 10 बजे हैलीपेड पर उतरेगा। डेढ़ घंटे वह कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद 11.35 बजे हेलीकॉप्टर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. एके राय, सीओ सोमदत्त शर्मा, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल एके शर्मा, एसओ लोधा विनोद कुमार, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के      अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य जगवीर सिंह, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, रिषीपाल सिंह, अतुल गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed