फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   To reduce interest rates on commercial loans: Rajesh

व्यावसायिक कर्ज पर ब्याज दर कम कराएंगे : राजेश

Sun, 21 Oct 2018 01:04 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 21 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
To reduce interest rates on commercial loans: Rajesh
लघु उद्योग भारती के सम्मान समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ सम्मानित किए गए युवा व्यापारी। अमर उजाला - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि व्यावसायिक लोन पर ब्याज दर कम करने पर उनकी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इस बाबत केंद्र सरकार से भी संवाद होगा, ताकि उद्यमियों को सस्ती ब्याज दर पर उद्योग स्थापना के लिए लोन मिल सके। वित्त मंत्री शनिवार रात डीएस कालेज ऑडिटोरियम में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित ‘युवा उद्यमी प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण एवं परिसंवाद वर्तमान परिवेश में लघु उद्योगों की चुनौतियां’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



33 युवा उद्यमियों को सम्मानित करने के बाद उन्होंने व्यापारियों के सवालों के जवाब दिए। कहा कि 12 फीसदी जीएसटी में रखा गया देशी घी 5 फीसदी की दर पर करने, स्थानीय जॉब वर्क में जाने वाले एक लाख के माल पर ई वे बिल खत्म करने, मंडी समिति में किसानों से लिये जाने वाला मंडी शुल्क खत्म करने के सुझावों पर कैबिनेट की बैठक और जीएसटी की बैठक में विचार होगा। उन्होंने व्यापारियों की अन्य शिकायतों को भी सुना और उनको नियमों के अनुसार काम करने की ताकीद की।
विज्ञापन



इस दौरान बेवजह माल रोके जाने, अनावश्यक जुर्माना लगाने के केस भी उठे। इस पर वित्तमंत्री ने पूरे दस्तावेज सहित केस मंगवाया और संबंधित अधिकारियों को नसीहत दी कि अगर गड़बड़ी मिली तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। गांव के व्यापारियों के फुटकर खरीद पर ई-वे बिल नहीं होने और माल रोके जाने पर भी उन्होंने अधिकारियों को नियमों के अनुसार ही माल चेक करने को कहा। कहा कि जीएसटी की आड़ में अगर किसी अधिकारी ने व्यापारियों को परेशान किया और ये बात सच निकली तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सरकार की मंशा किसी को परेशान करने की नहीं है। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने मांग पत्र और सुझाव वित्तमंत्री को सौंपे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसी        गर्ग और कुशल संचालन डा. इंदू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री ठा. रघुराज सिंह, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, बृज क्षेत्र संयोजक डा. राजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल, मुकेश जिंदल, मनोज अग्रवाल, शशि सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, डीएस कालेज की डा. इंदू सिंह, कार्यक्रम संयोजक योगेश गोस्वामी, तरूण सक्सेना, इंजी जगमोहन गुप्ता और उनकी टीम के सदस्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, आरके सिंघल, अनुज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


मंत्री जी के वादे
1- 12 फीसदी जीएसटी में रखा गया देशी घी 5 पर करने पर विचार होगा
2- स्थानीय जॉब वर्क में जाने वाले एक लाख के माल पर ई वे बिल खत्म होगा
3- मंडी समिति में किसानों से लिया जाने वाला मंडी शुल्क खत्म करेंगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed