फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   To avoid paying the loan, he got the death certificate from his wife.

Aligarh News: ऋण चुकाने से बचने के लिए पत्नी से दिलवा दिया मृत्यु प्रमाणपत्र

Fri, 23 Jan 2026 03:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
To avoid paying the loan, he got the death certificate from his wife.
एक महिला ने ऋण चुकाना न पड़े, इसके लिए अपने पति फर्जी मृत्युप्रमाण पत्र बैंक में जमा कर दिया और कहा कि पति की मौत हो जाने के कारण वह ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं है। बैंक की टीम घर पहुंची तो वह व्यक्ति टीम घर बैठा मिला, जिसपर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

छर्रा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक प्रा0 लि0 की शाखा गांव रूखाला में प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव मझोला निवासी आरती देवी पत्नी राजकुमार ने गत वर्ष जून माह में 70 हजार रुपये ऋण लिया था। एक दो किस्त भरने के बाद उन्होंने ऋण चुकाना बंद कर दिया। किस्त जमा करने के लिए दबाव बनाया गया तो उन्होंने कहा कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह किस्त चुकाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र भी दे दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बैंक की टीम आरती के घर पहुंची तो उसका पति घर बैठा हुआ था। उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। इंसपेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed