फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   tiranga jalaane par mukadama darj, aaropee pharaar

तिरंगा जलाने पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

Fri, 17 Aug 2018 01:57 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 17 Aug 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
tiranga jalaane par mukadama darj, aaropee pharaar
तिरंगा
थाना जवां के गांव चंदौखा में एक व्यक्ति ने तिरंगा जला दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर डाली। इस प्रकरण में पुलिस ने मारपीट और राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971-2 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


 पला कस्तली के रहने वाले कौशल कुमार पुत्र राम प्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह एक विधि छात्र है। 15 अगस्त को सुबह 7:45 बजे वह अपने मौसेरे भाई को छोड़ने गांव चंदौखा गया था। उसे चंदौखा छोड़कर वह वापस आ रहा था। इसी दौरान देखा कि सत्तन सिंह हाथ में छोटा तिरंगा झंडा लेकर उसे जला रहा था। बाइक रोककर जब उसे झंडा जलाने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी उसने झंडे को जलाने का कार्य बंद नहीं किया। देखते ही देखते आरोपी हमलावर हो गया। कौशल ने मोबाइल फोन से अपने परिचितों को घटना की जानकारी देने का प्रयास किया तो सत्तन सिंह ने हमलावर रुख अपनाते हुए मोबाइल छीन कर फेंक दिया और वह टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी ने कौशल पर हमला बोल दिया। कुछ ही देर में मौके पर अन्य लोग आ गए और बीच बचाव करके कौशल को आरोपी से बचाया। इसके बाद कौशल ने थाना जवां आकर पूरी बात बताई। जिसके बाद बुधवार को दोपहर में गांव चंदौखा के रहने वाले सत्तन सिंह के खिलाफ धारा 323, 504, 427 राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971-2 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed