फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tied in with the family around the Salman issue up in parliament

दिल्ली में सलमान का मुद्दा उठने से परिजनों में बंधी आस

Tue, 27 Oct 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 27 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tied in with the family around the Salman issue up in parliament
पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन की मदद से भारतीय मूल की गीता सोमवार दोपहर भारत वापस आई। उनके साथ फाउंडेशन के पांच सदस्य भी आए हैं। अब गीता का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा ताकि उसे सही परिजनों के हाथों सुपुर्द किया जा सके। गीता की वतन वापसी के बाद पाकिस्तान में फंसे जयगंज पठानान मोहल्ले के सलमान के परिजन भी उत्साहित हैं। सलमान इक्कीस साल से कराची में है और उसकी वतन वापसी एक अदद पासपोर्ट पर अटक गई है। सोमवार को केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में सलमान के प्रकरण का जिक्र किया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि सलमान भी जल्द ही भारत लौटेगा। भारत सरकार इसका पूरा प्रयास करेगी।  सलमान के पिता हाफिज वकार ने बताया कि सोमवार को केंद्रीय विदेश मंत्री की कार्रवाई के बाद हरकत में आए प्रशासन ने उनकी खैरखबर ली। एडीएम सिटी के निर्देश पर एलआईयू के अफसरों ने उन्हें आफिस बुला कर उनसे पूछताछ की है।
विज्ञापन


जिसमें उनकी पत्नी सलमा की भारतीय नागरिकता और सलमान की वापसी के लिए कुछ जरूरी कागजात मांगे गए। वकार ने बताया कि वह जल्द ही पुलिस प्रशासन को ये कागजात सौपेंगे। इसके वो पासपोर्ट अहम दस्तावेज है जिसमें पाकिस्तान जाते वक्त सलमान का भी लिखित में जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकार ने कहा कि वह भी गीता की तर्ज पर डीएनए कराने को तैयार हैं ताकि साबित हो सके कि सलमान उनका ही बेटा है। इधर, सलमान के भाई ने ईदी फाउंडेशन से दिल्ली में मिलने के लिए संपर्क किया है ताकि कराची में उसके कागजात बनवाने में मदद मिल सके। गौर हो कि 18 जून 2013 से अमर उजाला लगातार सलमान की वतन वापसी को प्रमुख मुद्दा बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed