फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tibbiya College

एएमयू : अब नए डिजाइन में मिलेगी तिब्बिया कॉलेज की दवा दिमागीन

Sat, 30 Jan 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tibbiya College
दवाखाना तिब्बिया कॉलेज की दवा दिमागीन लांच करते कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर - फोटो : CITY OFFICE
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाली अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दवाखाना तिब्बिया कॉलेज की प्रसिद्ध दवा दिमागीन को फिर से नए डिजाइन के साथ लांच किया गया है।
विज्ञापन

नए डिजाइन को लॉन्च करते हुए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि इस क्षेत्र में कई विशेषज्ञों और उपभोक्ताओं के परामर्श के बाद दिमागीन की नई पैकेजिंग तैयार की गई है। यह इसकी मार्केटिंग को बढ़ाने में और अधिक मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग का यह नया रूप इस उत्पाद की उच्च गुणवत्ता के अनुरूप है।
विज्ञापन

दवाखाना तिब्बिया कॉलेज की मेंबर इंचार्ज प्रो. सलमा अहमद ने कहा कि दिमागीन विशेष रूप से छात्रों और उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जो मानसिक रूप से सक्रिय कार्यों में लगे हैं या जो लंबे समय से परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि दिमागीन का प्रयोग पीढ़ियों से किया जा रहा है। उसने जनता का विश्वास हासिल किया है, जिससे उनकी स्मृति में भी सुधार हो रहा है। यह शरीर को जीवंत कर दिमाग को तरोताजा रखती है। उन्होंने दिमागीन के विषय में बताते हुए कहा कि इसमें आंवला, सनकाहोली, ब्राह्मी और जादवर शीनीन शामिल है। यह मिश्रण न केवल मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखता है, बल्कि हृदय और नसों के सामान्य कामकाज में भी मदद करता है। साथ ही विटामिन सी से भरपूर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सह कुलपति प्रो. जहीरूद्दीन, कोषाध्यक्ष प्रो. हकीम सैयद जिल्लुर रहमान, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस, वित्त अधिकारी प्रो. एसएम जावेद, कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. सऊद अली खान, कार्यवाहक प्रबंधक तौफीक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed