{"_id":"5769a00d4f1c1bb50ab48af7","slug":"thyroid-fake-tablet-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"थायराइड की नकली टैबलेट बाजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थायराइड की नकली टैबलेट बाजार में
मनोज माहेश्वरी
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
थायराइड की नकली टैबलेट बाजार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीमानी फार्मास्यूटिकल कंपनी की थायराइड की एक टेबलेट की हूबहू कॉपी कर नकली दवा बाजार में उतार दी गई है। खबर मिलने के बाद औषधि नियंत्रक भारत सरकार ने पूरे देश में मेडिकल स्टोरों पर सघन चेकिंग कराने के आदेश दे दिए हैं। यही नहीं जनता को नकली दव से बचाने के लिए असली और नकली टेबलेट की पहचान भी बताई जा रही है। शासन ने सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में इस नकली उत्पाद की बिक्री को रोंके। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग आरपी पांडेय ने बताया कि इस संबंध में औषधि नियंत्रण भारत सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि नकली दवा की जांच कर इसके स्टाक जब्त किए जाएं। इसकी बिक्री रोकी जाए। अधीनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिये गए हैं।
मशहूर दवा कंपनी ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइंन फॉर्मास्यूटिकल लिमिटेड, नासिक का एक प्रोडेक्ट एल्ट्रोक्सिन,100 टेबलेट है। यह टेबलेट थायराइड की बीमारी में काम आती है। पिछले दिनों गुजरात में हुई छापेमार कार्रवाई के दौरान इसी नाम की टेबलेट नकली पकड़ी गई। मामला चूंकि बहुत बड़ी कंपनी से संबंधित था। इसलिए जब जांच-पड़ताल कराई गई तो यह स्पष्ट हुआ कि कंपनी के नाम से नकली टेबलेट मार्केट में बिक रही है। अब इस पर औषधि नियंत्रक, भारत सरकार ने सभी स्थानों पर सघन चेकिंग पर इस नकली टेबलेट की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं।