फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three thieves who stole in Iglas were caught

Aligarh News: तीन चोर पकड़े, चार चोरियों को कबूला, 14 दिन की रिमांड पर भेजा

Tue, 25 Jun 2024 05:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 05:44 AM IST
सार

बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गैंग मथुरा रोड पर करबन नदी के समीप मौजूद हाेने की सूचना मिली। वहां से तीन चोर प्रभु उर्फ टंगा, करन कुमार गोला और अजय को पकड़ा गया।

विज्ञापन
Three thieves who stole in Iglas were caught
चोरी का आरोपी करन कुमार गोला - फोटो : संवाद

विस्तार

इगलास पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है। उनसे हुई पूछताछ में पिछले दिनों कस्बे के कृष्णा नगर कॉलोनी, मंडी रोड, श्रीजी कॉलोनी और मोहन नगर में हुई चोरियों का खुलासा हो गया। पकड़े गए चोरों में एक आगरा, दूसरा अलीगढ़ शहर और तीसरा इगलास का निवासी है। इनके पास से दस हजार रुपये, मंगलसूत्र और दो पाजेब बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जून को सुबह सूचना मिली कि कस्बे में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गैंग मथुरा रोड पर करबन नदी के समीप मौजूद है। इस पर कस्बा प्रभारी दानवीर सिंह, प्रशिक्षु एसआई अर्जुन सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां से तीन चोर प्रभु उर्फ टंगा निवासी रुनकता थाना सिकंदरा, आगरा, करन कुमार गोला निवासी मसानी थाना देहली गेट अलीगढ़ शहर और अजय पुत्र चोखेलाल निवासी लालपुर कॉलोनी इगलास को पकड़ा गया।
विज्ञापन


थाने में हुई पूछताछ में तीनों चोरों ने पिछले दिनों कस्बे के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी महारानी देवी, मंडी रोड निवासी राजयादा, श्रीजी कॉलोनी निवासी विकास कुमार और मोहन नगर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र घमंडी सिंह के घरों पर ताले तोड़कर चोरी करने की घटना स्वीकार की। न्यायालय के आदेश पर तीनों चोरों को 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए चोरों पर दर्ज मुकदमे

  • प्रभु उर्फ टंगा : चोरी, डकैती के विभिन्न थानों में सात मुकदमे।
  • अजय कुमार : चार मुकदमे विचाराधीन हैं।
  • करन कुमार : पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed