{"_id":"5d26ebe68ebc3e6cd90463fe","slug":"three-people-made-two-children-drink-alcohol-and-use-abusive-language-in-aligarh-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पहले मासूम बच्चों को पिलाई शराब और बीड़ी, फिर सिखाने लगे गालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: पहले मासूम बच्चों को पिलाई शराब और बीड़ी, फिर सिखाने लगे गालियां
Thu, 11 Jul 2019 01:27 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अतरौली/अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अतरौली/अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली के बहादुरपुर गांव में एक शर्मसार करने वाली करतूत सामने आई है। खबर है कि गांव के रहने वाले तीन लोगों ने बच्चों को बहला फुसला कर पहले शराब, फिर बीड़ी पिलाई और उसके बाद अभद्र भाषा सिखाने लगे।
विज्ञापन
गांव के दो मासूम बच्चे शाम के समय खेलते हुए सोमवीर के खेत तक पहुंच गए। वहाँ चारपाई पर बैठ कर गांव के रहने वाले पाले राम, पुष्पेन्द्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति पहले से ही शराब पी रहे थे। तीनों लोगों ने वहां पहुंचे दोनों मासूम बच्चों को चारपाई पर बिठा लिया और उनको डिस्पोजल में देशी शराब और बीयर मिलाकर पिलाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
बच्चों ने जब इससे इंकार किया तो युवकों ने उन्हें नमकीन का लालच दे कर जबरदस्ती शराब पिलाया। इतना ही नहीं, बल्कि उन लोगों ने बच्चों को बीड़ी भी पिलाया और फिर अभद्र गालियां सिखाने लगे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन