{"_id":"6924c8ba0a9a8b8f620abcb4","slug":"three-people-lost-their-lives-in-24-hours-due-to-not-wearing-helmets-aligarh-news-c-301-1-sali1012-102707-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नहीं लगाया था हेलमेट...24 घंटे में चली गई तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नहीं लगाया था हेलमेट...24 घंटे में चली गई तीन की जान
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की जान चली गई। तीनों ही बाइकों पर सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे, यही चूक उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।
रविवार शाम करीब 6:45 बजे गोंडा- गोरई मार्ग स्थित गांव बरौला से आगे गांव नेहरा निवासी मंजीत सिंह की बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई थी। हादसे के वक्त वह अपने गांव जा रहे थे, हेलमेट नहीं पहना था और हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
सोमवार शाम करीब 7:00 बजे पींजरी चौराहे पर हुए हादसे में गोंडा संदीप और बेगमबाग निवासी शिवा शर्मा की भी एक हादसे में मौत हो गई। दोनों ही बाइकों पर सवार थे और बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे और सिर में गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि हेलमेट लगाया होता तो दोनों की जान बच सकती थी। ऐसे हादसों में हेलमेट सिर में लगने वाली चोटों से बचाता है।