फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three people died in road Accident

रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार दो शिक्षकों समेत तीन की मौत

Fri, 03 Jan 2020 08:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Three people died in road Accident
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो। - फोटो : AKBARABAD
जीटी रोड स्थित गांव सिसरोई के समीप शुक्रवार को खुर्जा डिपो की बस ने शिक्षकों से भरी टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो शिक्षकों और टेंपो चालक की मौत हो गई। अन्य गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अकराबाद के मजरा कुंआ गांव करहला रोड निवासी आदेश कुमार पुत्र विनोद कुमार अपने टेंपो में अकराबाद से शिक्षामित्र डिंपल यादव पत्नी विनोद कुमार, शिक्षक सुनीता देवी, सुनीता भारती, अनुदेशक सरिता उर्फ गौरी शर्मा, रूही नाज अंसारी, यासमीन कौसर एवं अंजली को बिठाकर अलीगढ़ शहर छोड़ने जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जीटी रोड स्थित गांव सिसरोई के पास सामने से आ रही खुर्जा डिपो की रोडवेज बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में टेंपो चालक समेत सभी अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ सुनील कुमार, पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय टेंपो चालक आदेश कुमार, शिक्षामित्र डिंपल, निवासी गांधी नगर, थाना गांधी पार्क की मौके पर ही मौत हो गई थी। अनुदेशक गौरी शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायल शिक्षक सुनीता देवी, सुनीता भारती, रूही नाज अंसारी, यासमीन कौसर व अंजली का इलाज चल रहा है।

 डिम्पल यादव का फाइल फोटो।

डिम्पल यादव का फाइल फोटो।- फोटो : AKBARABAD

आदेश कुमाक को फाइल फोटो।

आदेश कुमाक को फाइल फोटो।- फोटो : AKBARABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed