फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three Pakistani citizens sent back to Pakistan from Aligarh

Pahalgam attack: रिश्तेदारी में आए तीन पाक नागरिक वापस भेजे, रात को तीनों गोपनीय ढंग से दिल्ली रवाना

Sat, 26 Apr 2025 02:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 02:14 PM IST
सार

ये तीनों इस माह की 12 तारीख को यहां पहुंचे थे। अभी कुछ दिन इनके यहां रुकने का कार्यक्रम था। मगर इसी बीच उपजे हालात के बीच वीजा रद्द होने व 48 घंटे में भारत छोड़ने के आदेश के चलते खुफिया टीम ने रात में ही खोजकर इन्हें प्रस्थान प्रपत्र थमा दिए। साथ में रात में ही गुपचुप तरीके से दिल्ली भेज दिया गया।

विज्ञापन
Three Pakistani citizens sent back to Pakistan from Aligarh
पाकिस्तानी - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर से ऐसे पाक नागरिक वापस भेजे जा रहे हैं, जो अल्पकालिक वीजा पर आए थे। इसी क्रम में कराची पाकिस्तान से रिश्तेदारी में शहर के तुर्कमान गेट इलाके में आए तीन लोगों को वापस कर दिया गया। उन्हें देर रात खुफिया टीम ने प्रस्थान प्रपत्र थमाए। रात में ही दिल्ली के रास्ते रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शार्क नियमों के तहत बने वीजा रद्द करने का ऐलान किया है। इसी क्रम में पाकिस्तान से अल्पकालिक वीजा पर अलीगढ़ आए तीन लोग खोजे गए। कराची से सलीम खान, उनकी पत्नी सरगत जहां सलीम व बेटी रुमेशा सलीम यहां तुर्कमान गेट इलाके में रिश्तेदारी में आए थे।
विज्ञापन


ये तीनों इस माह की 12 तारीख को यहां पहुंचे थे। अभी कुछ दिन इनके यहां रुकने का कार्यक्रम था। मगर इसी बीच उपजे हालात के बीच वीजा रद्द होने व 48 घंटे में भारत छोड़ने के आदेश के चलते खुफिया टीम ने रात में ही खोजकर इन्हें प्रस्थान प्रपत्र थमा दिए। साथ में रात में ही गुपचुप तरीके से दिल्ली भेज दिया गया। जहां से पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए। एसएसपी संजीव सुमन ने तीनों के यहां आने व देर रात रवाना किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बखेड़े से बचने के लिए रात में किए रवाना

पुलिस प्रशासन ने किसी बखेड़े से बचने के लिए इन तीनों की देर रात खोज कर ली। साथ में तीनों को रात में ही चुपचाप रवाना कर दिया। अगर यह खबर उजागर होने पर इनके अलीगढ़ में होने की जानकारी लोगों को मिलती तो शायद इनकी सुरक्षा को चिंता बढ़ती।

रोहिंग्या-बांग्लादेशी-कश्मीरियों की निगरानी बरकरार
अब शहर में लांग टर्म वीजा पर रह रहे पाक नागरिकों की निगरानी के साथ-साथ वर्क परमिट पर रह रहे रोहिंग्या व एएमयू में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की निगरानी भी बरकरार हो रही है। इनकी सुरक्षा को लेकर खुफिया टीमें नजर बनाए हुए हैं। साथ में पुलिस के भी कोआर्डिनेशन में हैं। इसके अलावा गोपनीय ढंग से रहने वाले बांग्लादेशियों को भी खोजने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed