फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three More People dengue Positive

अलीगढ़ में तीन और लोगों को हुआ डेंगू, कुल मरीज हुए 45

Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Three More People dengue Positive
जनपद में तीन लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 45 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला अस्पताल लैब से बृहस्पतिवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मरीज अतरौली का है। अन्य दो मरीज नगला बरौला एवं भुजपुरा क्षेत्र के हैं। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के अतिरिक्त बुखार के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में 100 से अधिक बुखार से पीड़ित लोग उपचार कराने पहुंचे। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुखार के कई मरीज भर्ती हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में डेंगू पीड़ित मरीजों के घर के आसपास एंटी लार्वा एवं दवा का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed