फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three fake teacher dismissed

तीन फर्जी शिक्षक बर्खास्त

Thu, 04 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 04 May 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three fake teacher dismissed
टीचर - फोटो : demo pic
मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन

डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा की फर्जी डिग्रियों से मास्साब बने तीन शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अब इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। यह कार्रवाई जेडी की आख्या पर एडी (माध्यमिक शिक्षा) इलाहाबाद ने की है। 

सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए ढाई साल पहले आए आवेदकों के बाद चयन में तीन अध्यापकों की नियुक्ति राजकीय विद्यालयों में की गई थी। इसमें अहमद हुसैन व विपुल तिवारी की नियुक्ति राजकीय विद्यालय बस्तोई हाथरस में हुई थी, जबकि मनोज की तैनाती राजकीय विद्यालय मई हाथरस में हुई थी।
विज्ञापन


इन्हें वेतन देने से पहले कुछ शक होने पर जेडी (माध्यमिक शिक्षा) अलीगढ़ अजय द्विवेदी ने इनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ। इन तीनों ने आगरा यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री अपने आवेदनों में लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पुष्टि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी  आख्या में की। अहमद हुसैन व मनोज की बीए और बीएड की डिग्री फर्जी और विपुल की बीएड की डिग्री फर्जी निकली। यूनिवर्सिटी प्रशासन की रिपोर्ट से स्पष्ट था कि इन तीनों ने फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी हासिल की है। इस पर जेडी ने इन्हें नोटिस दिया तो मनोज ने तो स्पष्टीकरण ही नहीं दिया, जबकि विपुल और अहमद हुसैन ने जो स्पष्टीकरण दिया, वह तथ्यहीन था।

इस दौरान शासन ने नियुक्ति का अधिकार जेडी से हटाकर एडी इलाहाबाद को दे दिया तो इन सिलसिले में अपनी पूरी जांच आख्या जेडी ने एडी इलाहाबाद को भेजी थी। इसमें इन तीनों की नियुक्ति निरस्त कर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की थी। अब विभाग ने इन तीनों को बर्खास्त कर दिया है। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है। 


मैंने इस सिलसिले में एडी इलाहाबाद को आख्या भेजी थी। इस आख्या पर एडी ने इन तीनों की नियुक्ति निरस्त कर दी है। अभी इन तीनों के खिलाफ एफआईआर भी होगी। इन तीनों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाए थे। -अजय द्विवेदी, जेडी माध्यमिक शिक्षा          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed