{"_id":"0cb218a7953bba1e88754e2fa4b359bf","slug":"three-dead-including-the-uncle-nephew-in-madrak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक में चाचा-भतीजे समेत तीन मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मडराक में चाचा-भतीजे समेत तीन मरे
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मडराक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की कैंटर की चपेट में आकर मौत हो गई। मरने वालों में चाचा-भतीजा मजदूर हैं और तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है।
कोतवाली सासनी के गांव नगला भूरा नगला निवासी शमशुद्दीन (22) मजदूरी का काम करता है। उसका भतीजा नजमुद्दीन (18) अलीगढ़ के बरौला जाफराबाद के पास मौलाना आजाद नगर में रहता है और मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार की रात को शमशुद्दीन अपने भतीजे नजमुद्दीन और एक अन्य के साथ एक ही बाइक पर दवा लेकर वापस मौलाना आजाद नगर लौट रहा था। जैसे ही वह मडराक के पास कोठिया शाहपुर मोड़ पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर सहित भाग गया। लेकिन बाद में उसे टोल प्लाजा पर पकड़ लिया गया।
पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। इस दुर्घटना में तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीर व क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ में कुछ ऐसे लोग भी थे जो नजमुद्दीन और शमशुद्दीन को पहचानते थे। शिनाख्त होने के बाद उनके परिजनों को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के शव को पहले मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उन्हें पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।