फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three crore dues on Municipal Corporation refused to give petrol and diesel

Aligarh News: नगर निगम पर तीन करोड़ बकाया, पेट्रोल-डीजल देने से किया इनकार

Wed, 15 Mar 2023 12:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 12:06 AM IST
सार

सारसौल स्थित एक पंप से नगर निगम के वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल लिया जाता है। मगर कई महीनों से पेट्रोल-डीजल का भुगतान पंप स्वामी को नहीं हो रहा है। होली से पहले भी पंप संचालक ने डीजल देना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Three crore dues on Municipal Corporation refused to give petrol and diesel
पंप प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम के वाहनों को एक पेट्रोल पंप स्वामी ने पेट्रोल-डीजल देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, नगर निगम पर करीब तीन करोड़ रुपये का बकाया है। एजेंसियां और ठेकेदार बकाया भुगतान के लिए परेशान हैं।  

विज्ञापन


सारसौल स्थित एक पंप से नगर निगम के वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल लिया जाता है। मगर कई महीनों से पेट्रोल-डीजल का भुगतान पंप स्वामी को नहीं हो रहा है। होली से पहले भी पंप संचालक ने डीजल देना बंद कर दिया था। इस मामले में नगर आयुक्त ने हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर पंप संचालक ने फिर डीजल-पेट्रोल देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


14 मार्च के बाद भुगतान नहीं होने पर सोमवार को फिर वाहनों को डीजल-पेट्रोल देना बंद कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम के वाहन सारसौल से वापस लौट गए। ज्यादातर वाहन वर्कशॉप में खड़े हैं। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि पंप संचालक को भुगतान किया जा रहा है। उनका पेट्रोल पंप से अनुबंध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed