फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Threatened student after reaching home for refusing to marry

शादी करने का युवक बना रहा दबाव: इंकार करने पर घर पहुंचकर छात्रा को धमकाया, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

सर्विस सेंटर पर छात्रा अपनी कार की सर्विस कराने गई थी। यहां उसकी सुमित नामक युवक से मुलाकात हुई। आरोपी ने सर्विस बुक से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
 

विज्ञापन
Threatened student after reaching home for refusing to marry
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र की एक कॉलोनी में छात्रा पर एक युवक शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी से इंकार करने पर युवक ने घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि वह शहर के ही एक कॉलेज से एमकॉम की पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले वह एक सर्विस सेंटर पर अपनी कार की सर्विस कराने गई थी। यहां उसकी सुमित नामक युवक से मुलाकात हुई। आरोपी ने सर्विस बुक से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि 6 नवंबर को छात्रा जेएन मेडिकल कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी सुमित मिल गया। आरोपी ने छात्रा की कार को रुकवा लिया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर घर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक विजयकांत शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed