फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Threat throw acid on a Girl

सऊदी में रहकर दे रहा युवती पर तेजाब डालने की धमकी

Tue, 18 Feb 2020 07:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Threat throw acid on a Girl
थाना बन्ना देवी क्षेत्र की एक युवती को सऊदी अरब में रहकर एक युवक उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। एक महीने पहले ही युवती की दिल्ली में शादी हुई है। मंगलवार को पूर्व महापौर शकुंतला भारती के साथ पीड़ित परिवार एसएसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी को पत्र लिखकर पीड़िता की ओर से कहा गया कि जनवरी 2020 में उसने अपनी बेटी की शादी दिल्ली में एक परिवार में की है। तीन वर्ष पहले पीड़िता के मकान के पास छर्रा क्षेत्र का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक किराए पर रहता था। वह यहां पर एक कट्टी की फैक्ट्री में काम करता था। कट्टीघर में काम करने वाले ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर दी, जिस पर उसके पति ने आरोपी को मारपीट कर के वहां से भगा दिया। इसी से आरोपी रंजिश मान बैठा। इसके बाद से वह बेटी को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

कभी सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें और टिप्पणी डाल देता है। अब वह सऊदी अरब चला गया है। वहां से अलग अलग नंबरों से फोन करके कहता है कि उसकी बेटी पर वह तेजाब डाल देगा। इन घटनाओं के बाद पूरा परिवार परेशान रहता है। जहां बेटी की शादी की है वहां पर भी परेशानी हो रही है। आरोपी की हरकतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर लगाम कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed