{"_id":"6075f5ea8ebc3ef10744e79a","slug":"those-going-out-of-the-district-will-also-have-corona-tested-city-office-news-ali261043472","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से बाहर जाने वालों की भी होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से बाहर जाने वालों की भी होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कोविड़ जांच का निरीक्षण करते एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कु?
- फोटो : CITY OFFICE
अब अलीगढ़ आने वालों की ही नहीं, बल्कि यहां से बाहर जाने वालों का भी कोरोना टेस्ट होगा। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर जांच टीमों को तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन पर बुधवार से नई व्यवस्था लागू होगी, यात्रियों को ट्रेन के समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उनको यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यही व्यवस्था रोडवेज बसों में लागू की गई है। बसों में सवार होने से पहले यात्रियों को कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की ओर से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी की देखरेख में इस व्यवस्था का संचालन कराया जा रहा है। डीएम के निर्देश के बाद एडीएम सिटी सहित एसीएम-2 अंजुम बी, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रवेश और निकास द्वार पर जांच टीमों को तैनात किया गया।
प्लेटफार्म पर एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनवाए गए। इन गोलों में ही यात्रियों को दूरी बनाकर खड़ा किया जाएगा। एडीएम सिटी ने आदेश दिए कि आरपीएफ व जीआरपी की टीम बाहर से ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की लाइन लगवाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करे। डीएम ने आदेश दिए हैं कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
24 घंटे एलटी और एंबुलेंस रहेंगी तैनात
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर 24 घंटे जांच स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। शिफ्ट वार एलटी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा इन स्थलों पर एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। संक्रमित मिलने पर तत्काल मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
चार संक्रमित मिले
रेलवे जंक्शन के प्रवेश और निकास द्वार पर मंगलवार को जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनको दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क वालों की तलाश की जा रही है।