फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thirty-six houses have walled walls, two injured in sharp rain

तेज आंधी-बारिश में डेढ़ दर्जन मकानों की दीवारें गिरीं, दो जख्मी

Fri, 08 Feb 2019 02:23 AM IST
राजेश सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 08 Feb 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Thirty-six houses have walled walls, two injured in sharp rain
rain - फोटो : अमर उजाला
 गुरुवार की शाम तेज हवा और ओलों के साथ हुई तेज बारिश ने खेतों से घरों तक बर्बादी की। मजूपुर गांव में करीब डेढ़ दर्जन मकानों की दीवारें गिरीं। एक महिला व एक व्यक्ति समेत कई पशु घायल हुए हैं। गांव के बाहर पेड़ उखड़ गए। तेज हवाओं से गांव के अंदर बरामदों पर पड़े टीन शेड उड़ गए। आलू और लाहा की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश से किसान चिंतित हैं वहीं ठंड बढ़ने के साथ बारिश ने लोगाें को घरों के अंदर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

 

 
किसानों का कहना है कि यह बारिश आलू व लाहा की फसल को काफी नुकसान पहुंचाएगी। हालांकि गेहूं की फसल में सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। बारिश के कारण ओले भी पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा छा गया। क्षेत्र के मजूपुर गांव में करीब आधा दर्जन घरों की दीवारें गिर गईं। बरामदों के आगे पड़ी टीन शेड उड़ गईं। करुआ के घर की कच्ची दीवार गिरने से उनकी पत्नी ओमवती (60) घायल हो गईं। बारिश के समय वह बरामदे में बैठी थीं तभी दीवार गिरी।

विज्ञापन

 

गांव के वीरेंद्र पुत्र विजय पाल (42) दीवार का मलबा गिरने से घायल हो गए। उनके घुटनाें में चोट है। इसके साथ ही पशुपालक कंचन सिंह के तीन पशु दीवार गिरने से घायल हो गए। एक पड्डा के पैर कट गए हैं। तहसीलदार नरेंद्र सिंह, लेखपाल नासिर हुसैन सूचना पर गांव पहुंचे और जानकारी ली। ग्राम प्रधान कल्लू देवी के अनुसार चक्रवाती तूफान सी हवाएं चलीं। करीब डेढ़ दर्जन मकानों की दीवारें तेज हवाओं और बारिश के चलते गिरी हैं। इनमें दलवीर सिंह, भूदयाल सिंह, अनिल कुमार, भूरा सिंह, संदीप कुमार, हरकेश, महेश आदि ग्रामीण शामिल हैं। गांव के बाहर करीब कई पेड़ उखड़ गए। चंडौस प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को हुई बेमौसम बारिश से लाहा की फसल सड़ने की आशंका थी। इस बारिश से रबी की फसलों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


  पिसावा प्रतिनिधि के अनुसार गुुरुवार को बारिश के साथ ओले भी पड़े। बारिश और ओले पड़ने से आलू व सरसों की फसलों को जबर्दस्त नुकसान हुआ है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed