फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thieves took away 20 goats in an eco car

Aligarh News: ईको कार में 20 बकरियां लादकर ले गए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 21 Feb 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 01:52 AM IST
सार

घेर में 50 बकरियां बंधी थी। देर रात ईको कार सवार पशु चोर घेर से बीस बकरियों को चुरा ले गए। पड़ोसियों ने बकरियों से लदी कार को जाता हुआ देखा तो सूचना बकरियों के मालिक को दी।
 

विज्ञापन
Thieves took away 20 goats in an eco car
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ रोड स्थित ग्राम हस्तपुर से 19 फरवरी देर रात को चोर ईको कार में बीस बकरियों को लादकर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

विज्ञापन


गांव निवासी कालीचरण पुत्र तेज सिंह ने बताया है कि उसका घेर घर से थोड़ी दूरी पर है। घेर में 50 बकरियां बंधी थी। रोज की तरह वह 19 फरवरी की रात को घर पर सोने चला गया। देर रात ईको कार सवार पशु चोर घेर से बीस बकरियों को चुरा ले गए। पड़ोसियों ने बकरियों से लदी कार को जाता हुआ देखा तो सूचना कालीचरण को दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने हस्तपुर चौकी पर मामले की तहरीर दी है। थाना पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed