फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thieves robbed 5 kg gold in Kolkata

अलीगढ़ : छोटी-मोटी चोरी करने वालों ने लूट लिया कोलकाता में 5 किलो सोना

Wed, 02 Mar 2022 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves robbed 5 kg gold in Kolkata
रूप किशोर को यूपी एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार किया। - फोटो : CITY OFFICE
कोलकाता के बड़ा बाजार से सराफ की हत्या कर 5 किलो 100 ग्राम सोना लूटने वाला मास्टर माइंड अलीगढ़ का निकला। छोटी-मोटी चोरियां करने के लिए बदनाम मास्टर माइंड ने अपने एक दोस्त की मुखबिरी पर अपने दो दोस्तों के सहयोग से इस कांड को अंजाम दिया। मुखबिर पहले ही कोलकाता में दबोच लिया गया, जबकि मास्टर माइंड व उसके साथियों को पूरे माल के साथ एटीएस की अलीगढ़-आगरा की संयुक्त टीम ने मंगलवार को आगरा से दबोचा। तीनों को कोलकाता पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। अब स्थानीय स्तर पर उनका आपराधिक ब्योरा संकलित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये घटना 27 फरवरी की है, जब कोलकाता के शिवटोला स्ट्रीट क्षेत्र के बड़ा बाजार की एक गद्दी में घुसकर कुछ लोगों ने सराफ की हत्या कर 5100 ग्राम सोना लूटा था। कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कुछ ही घंटों के प्रयास में वहां काम करने वाले अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव हुसैपुर के अंकुश को दबोच लिया। वह काफी समय से उक्त सराफ के यहां ही नौकरी कर रहा था। कोलकाता पुलिस की पूछताछ में उसने अपने साथियों की मदद से वारदात को अंजाम देना स्वीकारा और साथियों की पहचान मूल रूप से खैर कस्बे के मोहल्ला सिकरवार व हाल गंगीरी हुसैपुर निवासी रूप किशोर उर्फ रूपा व उसके दोस्तों गाजियाबाद के विजय नगर के करन वर्मा व मेरठ के सधरना के सुशील कुमार के रूप में की। यह भी बताया कि लूटा गया पूरा माल लेकर वही निकल गए हैं।
विज्ञापन

वहां से यह इनपुट यूपी पुलिस को मिला। यूपी पुलिस ने एटीएस की अलीगढ़ व आगरा यूनिट को इन तीनों की खोज में लगाया। एटीएस से जारी सूचना के अनुसार तीनों को मंगलवार की सुबह आगरा के फतेहाबाद बस स्टैंड के पास से दबोचा गया। उनके पास से लूटा गया पूरा माल व दो मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद सोने की कीमत 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, जिसमें पांच गोल्ड बार, एक बिस्कुट शामिल है। वे तीनों कोलकाता में वारदात को अंजाम देकर सीधे यहां पहुंचे थे और यहां से माल ठिकाने लगाने के मकसद से आगे जाने की तैयारी में थे। मंगलवार की दोपहर में तीनों को कोलकाता पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। इधर, अलीगढ़ में अभी तक अंकुश व रूप किशोर के नाम बड़ा क्राइम रिकार्ड सामने नहीं आया है। मगर रूप किशोर पर छोटी-मोटी चोरियों के आरोप जरूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed