{"_id":"66fe874a0d0468f98901462b","slug":"thief-caught-with-gun-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तमंचे सहित पकड़ा गया चोर, 17600 रुपये बरामद, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तमंचे सहित पकड़ा गया चोर, 17600 रुपये बरामद, भेजा जेल
Thu, 03 Oct 2024 05:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:30 PM IST
सार
गांव सांकरा निवासी राजू को सांकरा हजारा नहर पुल से गंगावास की तरफ एक तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर 17600 रुपये बरामद किए। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
तमंचा सहित गिरफ्तार आरोपी राजू
- फोटो : पुलिस
विस्तार
दादों थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोर को तमंचा सहित गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 17600 रुपये बरामद किए। चोर को न्यायालय ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि गांव सांकरा निवासी राजू पुत्र नेम सिंह को सांकरा हजारा नहर पुल से गंगावास की तरफ एक तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया बीते सोमवार की रात को सांकरा में शराब पीने के बाद नशे में परचून व मोबाइल की दुकान में कूमल लगाकर गल्ले में से रुपये व एक सिगरेट का पैकेट चुरा लिया। इसके बाद मोबाइल की दुकान की पटिया हटाकर उसमें रखे रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
चोरी करने के बाद आरोपी ने कुछ रुपये खर्च कर लिए थे। सिगरेट का पैकेट व दोनों दुकान से चुराए गए कुछ रुपये सफेद गमछे में लपेटकर दुकान के पीछे बगिया में बने निर्माणाधीन कमरों में ईटों के बीच छुपा दिए। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर 17600 रुपये बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन