{"_id":"68ed62d012b36e692405c780","slug":"they-kept-creating-ruckus-from-the-committee-to-the-police-station-even-though-they-had-dap-they-had-to-return-empty-handed-aligarh-news-c-111-1-sali1004-101211-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: समिति से थाने तक हंगामा ही करते रह गए डीएपी थी फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: समिति से थाने तक हंगामा ही करते रह गए डीएपी थी फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ा
Tue, 14 Oct 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
चंडौस में क्षेत्रीय सहकारी समिति के गोदाम पर डीएपी खाद के लिए लगी किसानो की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
सहकारी समिति में 960 बोरी डीएपी थी। सुबह सात बजे से किसान भी समिति में पहुंच गए थे लेकिन पहले पर्ची बनवाने को लेकर दोपहर एक बजे किसान धक्का-मुक्की और हंगामा ही करते रह गए। एक बजे के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाइन लगवाई तब शाम पांच बजे तक 70 किसान ही दो-दो बोरी खाद पा सके। अन्य को खाली हाथ लौटना पड़ा।
क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा ने कहा कि मंगलवार को भी डीएपी का वितरण किया जाएगा। किसान संयम बरतें तो सभी को समय से डीएपी मिल सकती है, लेकिन कुछ किसान अव्यवस्था फैलाते हैं, जिसका खामियाजा अन्य किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है।
सोमवार की सुबह सात बजे ही चंडौस क्षेत्रीय सहकारी समिति के गोदाम पर किसानों की लंबी कतार लग गई थी। पहले पर्ची बनवाने के लिए आगे पहुंचने की कोशिश में उनमें धक्का-मुक्की होने लगी। इस पर समिति सचिव बेचूराम किसानों को लेकर थाने पहुंच गए। वहां पर लाइन लगवाकर पर्ची बनाना शुरू की तो वहां भी हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस कर्मी अपने काम में लग गए।
विज्ञापन
वहां से समिति सचिव किसानों को लेकर दोबारा समिति के गोदाम पर पहुंचे तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। फोन करने पर पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और सख्ती दिखाते हुए लाइन लगवाई। तब दोपहर एक बजे से पांच बजे के बीच 70 किसानों को दो-दो बोरी डीएपी मिल सकी। ज्यादातर किसानों को मायूस मन से लौटना पड़ा।