फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There will be strong action against liquor smugglers and helpers in the district

शराब कांड : जिले के शराब तस्कर और मददगारों पर होगा तगड़ा एक्शन

Fri, 28 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
There will be strong action against liquor smugglers and helpers in the district
आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि यह बेहद गंभीर विषय है। जिले में शराब तस्कर और उनके मददगारों को तगड़ी कार्रवाई भुगतनी होगी। चाहे उसमें किसी सरकारी महकमे का व्यक्ति क्यों न शामिल हो। उन्होंने बताया कि मामले में जिला स्तर पर 6 टीमें जांच व गिरफ्तारी अभियान में लगी हैं। अब तक चार लोगों को पकड़ा गया है, जबकि दो फरार हैं, जिन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

लोधा क्षेत्र में गांवों का दौरा करने व जिला अस्पताल में भरती बीमारों का हाल जानने के बाद शुक्रवार दोपहर एडीजी ने यह बातें मीडिया से बातचीत में कहीं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस ने शराब तस्कर जिला पंचायत सदस्य पति अनिल चौधरी निवासी धारा की गढ़ी गोंडा, करसुआ ठेका से जुड़े सेल्समैन नरेंद्र पुत्र दिगपाल व अजय पुत्र वीरपाल निवासी लोधा के अलावा ठेकेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी पर गैंगेस्टर एक्ट से लेकर रासुका तक की कार्रवाई की तैयारी है। वहीं इस मामले में दो फरार आरोपी निवर्तमान जवां ब्लाक प्रमुख पति ऋषि शर्मा निवासी जवां व विपिन यादव अनिल चौधरी के साथ शराब तस्कर के रूप में चिह्नित हुए हैं। वे फरार हैं, उन पर इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में किसी भी महकमे का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि पूर्व में इन शराब तस्करों के खिलाफ जो भी लापरवाही हुई हैं, उन्हें भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। किसी तरह की कोताही नहीं होगी। आरोपियों की संपत्ति तक कुर्क की जाएगी। इस मौके पर डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed