फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft from hardware warehouse, masked imprisoned in CCTV

हार्डवेयर गोदाम से चोरी, सीसीटीवी में नकाबपोश कैद

Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Theft from hardware warehouse, masked imprisoned in CCTV
सासनीगेट क्षेत्र के तमोलीपाड़ा में शुक्रवार रात चोरों ने एक हार्डवेयर गोदाम से कई लाख रुपये की नकदी आदि पार कर दी। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। मामले में सीसीटीवी जांच में चोर गमछे से मुंह बादकर चोरी कर ले जाते कैद पाया गया है। पुलिस को दी सूचना के अनुसार तमोलीपाड़ा के श्यामविहारी गुप्ता का घर के पास ही हार्डवेयर गोदाम है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात में किसी समय चोर मुंह पर गमछे से नकाब बांधकर गोदाम में घुस गए और अलमारी में रखे 8 लाख 10 हजार रुपये ले गए। सुबह गोदाम स्वामी ने ताले टूटे देखे तो पुलिस बुला ली। इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। कहा है कि इस इलाके में यह पिछले कुछ दिन में दूसरी घटना है। चूंकि सीसीटीवी में आरोपी गमछे से मुंह छिपाता कैद पाया है तो अंदेशा है कि कोई आसपास का आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विवाहिता ने घर में फंदे पर लटककर दी जान
सासनीगेट जयगंज में शनिवार दोपहर नवविवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिवार ने बिना किसी कार्रवाई के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार दादों के गांव सिंधौली की 23 वर्षीय महिला की शादी जयगंज के युवक से दो वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती पर एक बेटी भी है। शनिवार को महिला का किसी बात पर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के अनुसर परिवार ने लिखित में कोई कार्रवाई न करना दिया है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed