फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The young man set himself on fire, condition critical

Aligarh News: युवक ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

Thu, 10 Oct 2024 05:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 10 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
The young man set himself on fire, condition critical
गांव बसौली में 32 वर्षीय युवक ने बुधवार को अपने कमरे में खुद पर डीजल उड़ेल कर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरता देख परिजनों ने आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल ले जाया गया है।
विज्ञापन



शैलेंद्र उर्फ शैले पुत्र वीरेंद्र सिंह मजदूरी करता है। परिवार वालों ने बताया है कि वह नशे का आदी है। पत्नी के साथ भी उसका विवाद चल रहा है, पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके में रहती है। बुधवार शाम करीब चार बजे परिजनों से झगड़कर अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद कमरे में रखी डीजल से भरी केन को अपने ऊपर उड़ेल लिया। माचिस जलाकर युवक खुद को आग के हवाले कर लिया।
विज्ञापन




लपटों में घिरता देख युवक चीखने लगा। परिवार के लोगों ने युवक की चीख पुकार सुनी तो उस और दौड़े। आनन-फानन में उसे कमरे से बाहर खींचा और उसकी आग बुझाई। थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर ने बताया कि युवक ने स्वयं ही खुद को आग लगाई है। युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed