{"_id":"56f83a734f1c1b0a60f14d9d","slug":"the-young-man-died-in-an-accident-the-hospital-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट में युवक की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट में युवक की मौत, अस्पताल में हंगामा
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के देहली गेट इलाके में खैर रोड जलालपुर में रविवार देर रात एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हालांकि आनन फानन पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीछे से परिजन भी पहुंच गए, जिन्होंने पोस्टमार्टम न कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद पुलिस ने लिखित में लेकर शव बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सौंप दिया।
बताया गया है कि महफूज नगर गोश्त वाली गली निवासी आरिफ का 26 वर्षीय बेटा शादाब एक कारखाने में काम करता था। रविवार देर शाम वह घर से घूमने जाने की कहकर निकला। देर रात करीब साढ़े नौ बजे नादा पुल से शहर की ओर लौटते समय जलालपुर चौकी से पहले किसी वाहन से टकराने से उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर एसओ देहली गेट मौके पर पहुंचे और उसे सीधे लेकर अस्पताल आए। मगर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसी बीच परिजन व मोहल्ले के लोग आ गए और इस बात पर हंगामा शुरू कर दिया कि वह कोई कार्रवाई और पोस्टमार्टम नहीं चाहते। बाद में एसओ ने प्रस्ताव रखा कि अगर वह लिखित में दे देंगे तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। इस पर परिजनों ने लिखित में दे दिया और परिजन शव अपने साथ ले गए। एसओ के अनुसार परिजनों की लिखित सूचना को इंद्राज किया जा रहा है।